- Hindi News
- मंथली खर्च 35 हजार, घर से मिले 700 फिर भी शॉटपुट में जीते मेडल
मंथली खर्च 35 हजार, घर से मिले 700 फिर भी शॉटपुट में जीते मेडल
महीनेका खर्च 35 हजार। घर से खर्च के लिए मिले सिर्फ 700 रुपए। फिर भी ओलंपिक गेम्स में पहुंचने का ख्वाब देखने वाली शॉटपुटर मनप्रीत कौर सबके लिए उदाहरण पेश कर रही हैं। मुक्तसर के छोटे से गांव चानू की एथलीट पब्लिक काॅलेज समाना से बीए सेकेंड इयर की स्टूडेंट्स हैं।
यूनिवर्सिटी के मॉडल स्कूल से 12वीं करने वाली मनप्रीत ने एनआईएस में 18वें फेडरेशन कप में सिल्वर मेडल जीता। मनप्रीत का सफर आसान नहीं रहा। खेल के प्रति लगन को देखते हुए कोच लखविंदर सिंह ने खुद के खर्च पर उसे एडमिशन दिलाया। एक वक्त था, जब यूनिवर्सिटी स्कूल में दाखिला लेकर शॉटपुट खेलने आई मनप्रीत को किसी ने खिलाया नहीं और वो स्कूल छोड़कर चली गई। कोच हरगोबिंद के जरिए स्पोर्ट्स कोटे में फ्री तो रहीं, बाद में बिल 12 हजार बना। पिता बिल देने में असमर्थ थे। उसी दौरान कोच लखविंदर सिंह के संपर्क में आए और उनकी मदद से मनप्रीत ने आगे की पढ़ाई के साथ गेम शुरू किए।
मनप्रीतका सपना वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीतने का
वहमहीने की 35 हजार की डाइट का खर्च नहीं उठा सकती। बड़े लेवल पर पहुंचने के लिए खिलाड़ी को फूड सप्लीमेंट्स, अच्छा खाना, मल्टी विटमिंस की जरूरत होती है। इन सबसे बेखबर मनप्रीत का एक सपना है कि सबसे पहले वो इंटर काॅलेज और इंटरवर्सिटी के रिकॉर्ड तोड़े। उसके बाद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में रिकॉर्ड बनाकर मेडल जीते। कोच लखविंदर ने बताया कि मनप्रीत की मेहनत और अचीवमेंट्स को देखते हुए उनके एनआरआई दोस्त काबिल सिंह माली मदद करते हैं।
अलग-अलग कंपीटिशन में मेडल जीतने के बाद यूनिवर्सिटी से मनप्रीत को इस सेशन से 4500 रुपए स्कॉलरशिप मिलती है। कनाडा के एक दूसरे एनआरआई साबी ने मनप्रीत को बादाम रोगन सहित शॉट पुट के लिए यूज होने वाले तीन जोड़ी शूज अौर 11 हजार रुपए भेजे हैं।
मनप्रीत की अचीवमेंट्स
24वेंऔर 25वें नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड।
25वें नेशनल इंटर जोन केरल में गोल्ड।
18वें फेडरेशन कप सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
9-11 मई 2014 को चेन्नई में 12वें फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
लखनऊ में 5-8 जून को 54वें नेशनल इंटरस्टेट सीनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
74वें आल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी पटियाला में सिल्वर मेडल।
यूथ वर्ल्ड गेम्स यूक्र