गोताखोरों को मिली लाश, बाद में छोड़ी
पटियाला| नाभारोड स्थित भाखड़ा में प्रैक्टिस के दौरान गोताखोरों की एक सिख की लाश मिली। पहले गोताखोरों ने लाश को रोक ली। वारिस होने के कारण उसे छोड़ दिया। लाश करीब 35-40 साल के सिख व्यक्ति की थी। उसने नीले रंग की चैकदार कमीज पहन रखी थी। गोताखोर टीम प्रधान शंकर ने कहा कि वारिस होने पर अकसर लाशों को छोड़ देते हैं। लाश खनौरी पर जाकर रुकेगी। ऐसा लग रहा था कि व्यक्ति को डूबे अधिक समय नहीं हुआ है।