पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम आश्रम में कराया सुंदरकांड का पाठ

राम आश्रम में कराया सुंदरकांड का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान ने सुई गरां मोहल्ला के पास राम आश्रम में तीन दिवसीय सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन किया। साध्वी हरदीपिका भारती ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को मशीन संचालित कर रही है। आज का जीवन मशीन पर निर्भर है कि इसके बिना एक पल भी चलना मुश्किल हो गया है। इंटरनेट तथा मोबाइल पूरी दुनिया को समेट रहा है। जितना इंसान मशीनों पर निर्भर हो रहा है उतनी ही उसके भीतर हिंसा, विरोध, शोषण तथा बेरोजगारी बढ़ गई है। आधुनिकता का प्रभाव रिश्तों पर पड़ रहा है। बदकिस्मती क्या होगी कि हम अपने बजुर्गों का सम्मान करने को तैयार नहीं, जिन्होंने पूरा जीवन हमारे लिए लगा दिया।

साध्वी भारती