इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कारोबारियों से पौने 5 करोड़ रुपए कराए सरेंडर
पटियाला। शहरके अलग-अलग बाजारों में वीरवार दोपहर इनकम टैक्स की छापेमारी में डिपार्टमेंट ने करीबन पौने 5 करोड़ रु अतरिक्त इनकम सरेंडर करवाई है। आईटीओ मंजीत सिंह ने बताया कि ढेरा सिंह एंड संस से 55 लाख रु, ढेरा सिंह ज्वैलर्स से 2.50 करोड़ रु, लोअर मॉल पर जसवंत इलेक्ट्रिकल से 50 लाख रु, सतपाल तारा चंद करियाना स्टोर से 66 लाख, राजिंदरा ज्वैलर्स से 50 लाख रु से यह रकम सरेंडर कराई गई है। आत्मा राम सोहन लाल संस पर इनकम टैक्स का सर्वे फिलहाल जारी है। आईटीओ मंजीत सिंह ने बताया कि जितनी एडिशनल इनकम सरेंडर करवाई गई है उसका 33 फीसदी बनता टैक्स भराया जाएगा।