पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाली भाजपा के खिलाफ धरना दिया

अकाली-भाजपा के खिलाफ धरना दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | यूथकांग्रेस के मेंबरों ने शुक्रवार को अकाली-बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि मंदिर और धार्मिक जगह के पास मछली मार्केट बनाकर सरकार संवेदनशील मुद्दे को भड़का रही है।

अधिकारियों ने जानकारी होने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने एनआईएस चौक पर धरना दिया। शहरी प्रधान संदीप मल्होत्रा और जनरल सेक्रेटरी जिम्मी गुप्ता ने बताया कि त्यागी मंदिर तीन सौ साल पुराना है, जिसके आसपास काफी आबादी है। हिंदू धर्म से जुड़े इलाका निवासियों की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाते हुए यहां मछली मार्केट बना दी है। इससे इलाके में रोष है। यदि मार्केट को नहीं हटाया गया को पुतला फूंक रोष प्रदर्शन होगा। यहां उपप्रधान अमनदीप अमनी, जनरल सेक्रेटरी लोक सभा अनुज खोसला, सेक्रेटरी गुग्गी, विशाल कथूरिया, हैरी स्याल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...