पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना परमिट लाई गई 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी

बिना परमिट लाई गई 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | भादसोंरोड स्थित एक मैरिज पैलेस के बाहर एक्साइज की टीम ने गाड़ी में रखी अवैध शराब जब्त की। बरामद शराब करीब दस पेटी है। जिसे कब्जे में लिया जा चुका है। फिलहाल टीम ने गाड़ी समेत शराब को कब्जे में लेने के बाद संबंधित पुलिस थाने को भी शिकायत दे दी है।

अभी तक गाड़ी के मालिक और शराब लाने के बारे में क्लियर नहीं हो पाया है। रेड करने वाली टीम के अनुसार पैलेस में समारोह के दौरान मेहमानों को परोसने के लिए शराब की पेटियां लाई गई थीं। जिनको लोकल शराब ठेके से खरीदा गया था। बाकी इलाके से अवैध शराब की करीब 8 पेटियां खरीदी। अवैध शराब वाली गाड़ी को लेकर जैसे ही पैलेस के बाहर पार्क किया तो गुप्त सूचना पर पीछा कर रही एक्साइज टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया। पूछे जाने पर एक्साइज इंस्पेक्टर अमन ने कहा कि सीनियर अफसरों के निर्देश पर रूटीन चेकिंग की जा रही है। इलाके के मैरिज पैलेस चेक किए हैं, जिससे अवैध शराब बांटने वालों पर शिकंजा कस सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...