सोसायटी के पूर्व मैनेजर ने किया ~35 लाख का गबन
समाना/पटियाला | कोऑपरेटिवसोसायटी के पूर्व और मौजूदा मैनेजर ने सहकारी सभा के करीब 35 लाख रुपए का गबन कर लिया है। सोसायटी मेंबर जगतार सिंह की शिकायत पर पूर्व मैनेजर राम शरन और मौजूदा गुरजंट सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 15 दर्ज किया गया है। जगतार सिंह ने कहा कि राम शरन को साल 2009 में मैनेजर लगाया था जबकि गुरजंट सिंह मौजूदा है। अगस्त 2015 में छह मेंबरी कमेटी को गड़बड़ी का पता चला था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। पड़ताल के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुल 34.93 लाख रुपए का गबन किया गया है। गुरजंट सिंह बैंक का सेल्समैन नियुक्त किया गया था। जिसने मार्केटिंग सोसाइटी के फर्जी स्टेटमेंट बनाकर घपला किया था। घपलेबाजी में मैनेजर राम शरन ने साथ दिया और बैंक में पैसे जमा नहीं कराए गए। इस मामले की शिकायत रजिस्ट्रार समाना अनिल कुमार ने एसएसपी को दी थी। जिसकी पड़ताल के बाद मामला रजिस्टर हुआ।
पूर्व मौजूदा मैनेजर दोनों पर केस दर्ज किया