बसंत मेले में शैंपी ने उड़ाई पतंग
पटियाला। आत्माराम कुमार सभा स्कूल में प्रशासन ने बसंत मेला कराया। एडीसी-डी राजेश त्रिपाठी, मेयर अमरिंदर सिंह बजाज और कॉमेडियन राणा रणवीर (मूवी जट एंड जूलियट में निभाया था शैंपी का किरदार) पहुंचे। प्रशासन ने पतंगबाजी को लेकर खास प्रबंध किए। यहां पहुंचे लोगों और बच्चों को चाइनीज डोर का नुकसान बताया गया। पंजाब पुलिस ने एक कैंप लगाया। युवा वर्ग से नशा छोड़ने की अपील भी की गई। फोटो:संदीप टुरना