अर्बन इस्टेट मार्केट जा रही लड़की को छेड़ा, केस दर्ज
अर्बनइस्टेट की मार्केट में जा रही एक लड़की को दो युवकों ने छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें की। अर्बन इस्टेट पुलिस थाना ने कंप्लेंट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकद्दमा नंबर 13 दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदारों के साथ मार्केट में खरीददारी करने जा रही थी। रास्ते में आरोपी योगेश शर्मा निवासी एमआईजी फेज-1 और साथी परमजीत सिंह निवासी एमआईजी फेज-1 ने बाइक से पीछा करते हुए उससे छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपियो ने अश्लील इशारे किए।