गौरव बने वाइस प्रधान
नाभा। भाजपाबलॉक प्रधान रमेश कुमार के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई। मुख्य अतिथि पटियाला देहाती प्रधान रविंदर सिंह (ढिल्लों) गिन्नी थे। इस दौरान बलॉक टीम का गठन हुआ। जिसमें राकेश कुमार डुडेजा, अश्वनी चोपड़ा, सीता हंस, अतुल बांसल, मनीश गोयल, गौरव जलोटा को वाइस प्रधान, दिनेश शर्मा को जनरल सचिव, सुरेश कुमार को कैशियर, अनिल कुमार ननी, संजीव मोंगिया, अजय गर्ग, राजीव गर्ग को सचिव और महंत परमजीत दास को प्रेस सचिव बनाया गया। प्रधान रमेश कुमार ने मेहमानों को स्वागत किया।