बसंत पंचमी पर वीर हकीकत राय को किया याद
पटियाला| वीरहकीकत राय सनातन धर्म सभा ने वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस वीर हकीकत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया। सभा प्रधान एडवोकेट हरविंदर शर्मा राणा मुख्य मेहमान रहे। सुबह 9 बजे वीर हकीकत राय की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया गया। स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया गया। स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय गीत, धार्मिक और बसंत गीत पेश किए। सुबह 11 बजे वीर हकीकत राय जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम, डंबल, लेजियम पेश किया। मुख्य वक्ता ब्रह्म प्रकाश शर्मा, सभा मेंबर ओपी दत्ता, एनके जौली और प्रिंसिपल कुसुम कपिला मौजूद रहीं।