एक्सप्रेशन सीरीज में अंजनदीप फर्स्ट
पटियाला | सीबीएसईएक्सप्रेशन सीरिज के अंतर्गत विवेकानंद जी के जीवन और विचारधारा पर आधारित लेख कविता रचना और पोस्टर बनाना मुकाबले करवाए गए। यह मुकाबले तीन स्तरीय पहली से पांचवीं कक्षा, छटी से आठवीं, नौंवी से बाहरवीं तक के बच्चों के बीत करवाए गए। तीसरे स्तर के लेख रचना मुकाबले में राज्य में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ददहेड़ा की स्टूडेंट्स अंजनदीप कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके अंजनदीप को 2500 रुपए की नगद राशि सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।