पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रेडेशन पॉलिसी शुरू करने को भेजा है प्रपोजल: डीसी

ग्रेडेशन पॉलिसी शुरू करने को भेजा है प्रपोजल: डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14फरवरी से शुरू होने जा रही दूसरी शहीद-ए-आजम भगत सिंह गेम्स के खिलाड़ी ग्रेडेशन सिस्टम में सकती है। इसके लिए महकमे ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री पंजाब को प्रपोजल भी भेज दिया है। इस पर विचार करने के बाद इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की ग्रेडेशन हो सकेगी। जिसका फायदा उन्हें अपने स्पोर्ट्स करियर में मिलेगा। हालांकि अभी महकमे ने इस योजना को प्रपोजल में शामिल किया है। इस पर डाॅयरेक्टर स्पोर्ट्स अन्य अफसरों द्वारा सहमति बनने के बाद इस प्रपोजल को भेजा गया है। वहीं, दूसरी ओर बड़े लेवल का टूर्नामेंट होने के चलते इसे 4 साल के बाद करवाया जा रहा है। जिससे खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद पूरी तैयारी से इस टूर्नामेंट में शामिल हो सकें। दूसरी बार हो रहे इस गेम्स में खिलाड़ियों की गिनती भी बढ़ी है। साथ ही बड़े लेवल का टूर्नामेंट होने के चलते इसे भी कुछ अंतराल देना जरूरी है। जिससे जो खिलाड़ी पहली बार के टूर्नामेंट में पीछे रह गए, वो इस बार तैयारी के साथ आगे आएं। इसके बारे में डीएसओ जसवीर पाल कौर बराड़ ने कहा कि शहीद-ए-आजम गेम्स की ग्रेडेशन के लिए प्रपोजल अथॉरिटी लेवल पर जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही ये कैबिनेट में पास हो जाएगा और इसकी ग्रेडेशन शुरू हो जाएगी।

गेम्स को लेकर शुक्रवार को रिंक हॉल में जिला स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा करवाई गई प्रेस कॉंफ्रेंस में डीसी रामवीर सिंह ने बताया कि चार साल के बाद हो रही शहीद-ए-आजम भगत सिंह गेम्स में राज्य के 1150 के करीब खिलाड़ी वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, आर्चरी, वेटलिफ्टिंग और फेंसिंग गेम्स में भाग लेंगे। इसमें से 530 खिलाड़ियों की जिला पटियाला से भागीदारी होगी। गेम्स का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके करेंगे। जबकि पुरस्कार कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा देंगे। गेम्स को लेकर सारी तैयारियां जिला प्रशासन और खेल महकमे द्वारा पूरी की जा चुकी है। सीनियर सेक्शन के लिए हो रही गेम्स में पहले स्थान पर रहने वाली टीम और खिलाड़ी को 25, दूसरे स्थान वाले को 17 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 12 हजार रुपए कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा खिलाड़ी को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स किट, खाने, आने-जाने का किराया आदि भी मुहैया करवाया जाएगा।

इस दौरान डीएसओ जसवीर पाल कौर बराड़ ने बताया कि वॉलीबॉल और जिम्नास्टिक्स पोलो ग्राउंड में होगी। जबकि वेटलिफ्टिंग के मुकाबले रिंक हॉल में करवाए जाएंगे। इसके अलावा फेंसिंग और आर्चरी पंजाबी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉंप्लेंक्स में होगी। लड़कियों के ठहरने का इंतजाम सरकारी गर्ल्स कॉलेज में किया गया है। जबकि लड़कों के ठहरने के लिए स्टेट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के हॉस्टल, मल्टीपर्पज स्कूल जूनियर विंग और सिविल लाइंस जूनियर विंग में किया गया है।

खबरें और भी हैं...