श्री हनुमान मंदिर में लंगर लगाया
पटियाला। राजपुरारोड पर श्री हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भजन संध्या हुई। भजन मंडलियों ने हनुमान और भगवान राम का गुणगान किया। भजन संध्या में आए संगत के लिए समाज सेवक अनिल गोगिया, विक्रम, सुशील शर्मा ने लंगर लगाया। अनिल गोगिया ने बताया कि मंदिर में गुंबद बनाने का काम चल रहा है, पब्लिक बढ़ चढ़कर सहयोग दे।