12वीं के स्टूडेंट्स को दी विदायगी पार्टी
पटियाला | स्कॉलरफील्ड पब्लिक स्कूल में 11वीं के स्टूडेंट्स ने 12वीं के स्टूडेंट्स को विदायगी पार्टी दी। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किए। स्कूल अध्यापिका शिल्पा ने स्टूडेंट्स हरमन जोशी के साथ मिलकर गाना गाया। वहीं, दूसरी ओर 12वीं की स्टूडेंट्स जपनीत ने स्कूल कमेटी का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल के पुराने स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। मिस्टर पापुलर में अभिनंदन बने।