पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में औरत की अहमियत बताता नॉवल \"द टराइंफ\'

समाज में औरत की अहमियत बताता नॉवल \"द टराइंफ\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा नाॅवलकार सिरजनदीप कौर को सम्मानित करते डाॅ. जोरा सिंह।

भास्कर न्यूज|पटियाला

नॉवललिखनेका विचार दिल्ली के दामिनी रेप कांड के बाद आया। टराइंफ में औरत की समाज में अहमियत बताई है। यह बात खालसा काॅलेज में इंग्लिश की युवा नाॅवलकार सिरजनदीप कौर उभा ने कही। पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वजेज ने सिरजन से रूबरू प्रोग्राम कराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की स्टूडेंट्स सिरजनदीप का हाल ही में नाॅवल टराइंफ हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें ऐसी लड़की की दास्तान है जो जिंदगी की मुश्किलों का मुकाबला करती हुई हिम्मत और हौंसले के सिर पर फिर ऊंचे मुकाम पर पहुतक पहुंचती है। इससे पहले सिरजनदीप की पुस्तक \\\'द व्हिसपर्स ऑफ हार्ट\\\' प्रकाशित हो चुकी है। देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर मुख्य मेहमान डाॅ. जोरा सिंह ने कहा कि सिरजन ने अपनी कलम से महानगरों में लड़कियों के साथ होते अत्याचारों और भेदभाव को बताया है। गेस्ट ऑफ ऑनर देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रो. अछरू सिंह ने कहा कि सिरजन का नाॅवल लड़कियों की पीड़ा का वर्णन करता है। विशेष मेहमान डाॅ. तेजिंदर कौर ने 18 साल की सिरजन ने समाज के घिनौने पक्ष को बारीकी से देखने और इसकी निंदा करने की समझ की सराहना की। प्रिंसिपल डाॅ. धरमिंदर सिंह उभा, डाॅ. दीपइंद्रजीत कौर, प्रो. जसप्रीत कौर, जैसमीन कौर, सुखदीप कौर, वरिंदर सिंह, गगनदीप कौर, बोनी बिंद्रा, सुरभि, राजदीप, रमणीक, हरकमल, प्रनीत, सिमरन, अरमान मौजूद रहे।