पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों को फ्री मिलने वाली दवा सीधे अस्पतालों को होगी सप्लाई

मरीजों को फ्री मिलने वाली दवा सीधे अस्पतालों को होगी सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आते सरकारी अस्पताओं को अब दवा की सप्लाई सरकार करेगी। खरड़, बठिंडा अमृतसर में बनने वाले बड़े स्टोरों से अस्पताल जरूरत के मुताबिक दवाएं ले सकेंगे।
यह बात सेहत शिक्षा खोज महकमे के सेक्रेटरी हुसन लाल ने कही। शनिवार को आई डिपार्टमेंट के काॅर्निया अपडेट में वह हिस्सा लेने पहुंचे थे। अब तक पंजाब में केवल सरकारी अस्पतालों में फ्री दवा देने का प्रावधान था। पहले सरकारी अस्पतालों में मरीजों को फ्री दवा का लाभ लेने के लिए लंबे सरकारी प्रोसेस से गुजरना पड़ता था।
मेडिकल काॅलेज में कम फैकल्टी के सवाल पर सेक्रेटरी ने बताया कि सीएम बादल सभी प्रकार की सुविधा जरूरी फैकल्टी मुहैया कराने का ऐलान कर चुके हैं। सरकार ने किए जाने वाले बदलावों का प्रपोजल प्रिंसिपल डाॅ. केडी सिंह से मांगा है। जल्द इस संबंध में ब्लू प्रिंट तैयार कर सकारात्मक बदलावों को नई दिशा मिलेगी। तकनीकी सेशन में डिपार्टमेंट के हेड डाॅ. धर्मवीर चालिया ने बताया कि मेडिकल प्रोफेशनल सरकार के अलावा नेत्रदान करने को लोगों को उत्साहित करने में एनजीओ मीडिया की बड़ी भूमिका है।
केवल बौद्ध धर्म में शारीरिक अंग दान करने वाले को स्वर्ग में स्थान देने की बात कही है। इसके कारण आज श्रीलंका में कोई भी ब्लाइंड परसन रेटिना की वजह से अंधेपन का शिकार नहीं है। यहां पर एमएस डाॅ. वीके शारदा, एक्टिंग प्रिंसिपल डाॅ. मनजीत सिंह बल मौजूद रहे।

145 लोगों से रिसीव की आंखें: डॉ. चालिया

डाॅ.चालिया ने बताया कि आई डोनेशन के प्रति धीरे-धीरे लोग जागरूक हो रहे हैं। अब तक आई बैंक में 288 लोगों ने नेत्रदान की इच्छा जताई। से 145 आंखें रिसीव की गई। इनमें से दान की गई 35 आंखें चंडीगढ़ 16 सेक्टर के अस्पताल को भी गईं। इस समय अस्पताल में कोई पेंडिंग केस नहीं है।