स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट
एससीऔरपिछड़े वर्ग स्टूडेंट्स के लिए प्रदेश सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डे 15 सितंबर है। शेड्यूल्ड कास्ट्स स्टूडेंट्स फेडरेशन (एससीएसएफ) के प्रधान जतिंदर सिंह मट्टू ने कहा कि भलाई महकमे ने स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन लेट शुरू किया था। इसके कारण प्रदेश के अनुसूचित जातियों से संबंधित स्टूडेंट्स को लाभ नहीं मिलता। 28 अगस्त को भलाई महकमे के डारेक्टर को लेटर लिखा था। जिसमें प्रदेश सरकार से रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग की थी। फैसले के बाद अब ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हो सकेंगे।