राजपुरा. पटियाला. विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में नामजद पुलिस कर्मचारी को 15 सितंबर तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो अकाली दल मान 16 सितंबर को राजपुरा के पुलिस अधिकारियों का घेराव करेगा।
गगन चौक में पत्रकारों से बात करते हुए अकाली दल मान पंजाब के महासचिव महिंद्रपाल सिंह, यूथ प्रधान रणदेव सिंह, राजपुरा शहरी के प्रधान जगजीत सिंह खालसा, राजपुरा यूथ के प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस कर्मचारी महंगा सिंह के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया था मगर पुलिस उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं कर रही। अगर 15 सितंबर तक उसे गिरफ्तार ना किया तो 16 को अकाली दल मान के सदस्य पुलिस अधिकारियों का घेराव करेंगे।
वाॅर्ड नंबर 5 सतकार विहार राजपुरा निवासी महिला बलविंद्र कौर ने महंगा सिंह निवासी सलेमपुर शोखा रछपाल सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था और पुलिस ने अभी तक उक्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।