पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किडनैपिंग और रेप के मामले में बरी

किडनैपिंग और रेप के मामले में बरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| अगवादुष्कर्म के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज जतिंद्र कौर ने आरोपी जसविंदर सिंह निवासी गांव रायपुर मंडला जिला पटियाला को बरी कर दिया है। गदापुर शंभू ने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की रणजीत कौर (काल्पनिक नाम) पांचवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है और घरेलू काम करती है। एक दिन वह सुबह पांच बजे शौचालय के लिए बाहर खेतों में गई और वापस नहीं आई। बाद में पता चला कि आरोपी उसकी लड़की को भगाकर ले गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद करके मेडिकल कराया था। मई 2013 में थाना शंभू में मामला दर्ज किया था।