शाॅर्ट सर्किट के कारण ट्रक में लगी आग
शाॅर्ट सर्किट के कारण ट्रक में लगी आग
पटियाला। 20 नंबर फाटक के सामने खड़े ट्रक में आग लगने से उसकी केबिन बुरी तरह से जल गई। आग अन्य ट्रकों तक पहुंचती इससे पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना रात साढ़े 8 बजे की है। पुल के नीचे खड़े ट्रक में शाॅर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय मौके पर करीब 150 ट्रक खड़े थे। ट्रक को आग लगते देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड से की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।