डीसी ने बताया कि प्रशासन अपंग पुनर्वास केंद्र में राहत केंद्र स्थापित किया गया है। जहां जिला रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव डाॅ. प्रितपाल सिंह सिधू, पंजाब राइट वेलफेयर संस्था, पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान विजय गोयल के सहयोग से खाने पीने के 5052 पैकेट ट्रक में भेजे। चंडीगढ़ से राज्य सरकार के प्रबंधों के जरिए
जम्मू कश्मीर में भेजे जाएंगे। डीसी ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों की मदद की अपील की है।