सहकारी बैंक ने करवाया आम इजलास
पटियाला| दीकेंद्रीय सहकारी बैंक पटियाला का आम इजलास बैंक के मुख्य दफ्तर में हुआ। बैंक मैनेजर गुरबाज सिंह ने रिपोर्ट पढ़ी। सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक पटियाला के एमडी हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने बैंक की कारगुजारी का जायजा लिया वहीं बैंकों को हाईटेक करने की बात कही। उन्होंने बैंक में नाबार्ड की सहायता से स्थापित किए गए फाइनेंशियल लिटरेसी का उद्घाटन भी किया। प्रोग्राम में चेयरमैन राम सिंह जोगीपुर, नरदेव सिंह आकड़ी , जरनैल सिंह, ज्ञान सिंह महिंदर सिंह मौजूद रहे।