- Hindi News
- प्रभजोत, रविंदर की अर्धशतकीय पारी से पटियाला केे 211 रन
प्रभजोत, रविंदर की अर्धशतकीय पारी से पटियाला केे 211 रन
मिल्खा सिंह की तरह दौड़ना चाहता हूं पर सरकार मदद करे: विर्क
पटियाला| \\\'सपनातो फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की तरह दौड़ने का है पर जब तक सरकार मदद नहीं करेगी, तब तक आगे बढ़ना मुश्किल है। जिस तरह से हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को सहयोग कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि हरियाणा की तरफ से ही खेलना शुरू कर दूं।\\\' प्रदेश सरकार की पॉलिसी से नाराज जूनियर नेशनल मेडलिस्ट एथलीट हर्षदीप सिंह विर्क ने अपने विचार दिए। पोलो ग्राउंड में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो रहे ट्रायलों के दौरान 800 मीटर के लिए ट्रायल देने पहुंचे हर्षदीप ने कहा कि ओलंपिक गेम्स में मेडल लाने का इरादा है और इसके लिए दिन रात मेहनत भी कर रहा हूं। पर एक एथलीट को डाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उसके लिए काफी पैसा चाहिए। निजी पारिवारिक दिक्कतों के चलते परेशान हर्षदीप ने पब्लिक काॅलेज समाना में इसी साल एडमिशन ली है। डाइट और बाकी के खर्च वगैरह उसकी मां देख रही हैं जोकि एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
हर्षदीप के कोच लखविंदर सिंह ने बताया कि हर्षदीप एक बेहतरीन एथलीट है। सही डाइट और कोचिंग से वो दौड़ में कमाल कर सकते हैं। एक एथलीट को एक महीने में हजारों रुपए की डाइट चाहिए होती है। उसकी मां उसे पूरा सपोर्ट कर रही हैं पर वो डाइट पर हजारों खर्च करेंगी तो घर का खर्च चलाना मुश्किल होगा। हर्ष के पिता की तरफ से उन्हें कोई माली मदद नहीं मिलती। इसलिए सरकार को चाहिए कि उसे बनती डाइट मनी दें।
हर्ष ने अंडर 18 के अलग अलग मुकाबलों में कई मेडल हासिल किए हैं। रांची में स्कूल नेशनल गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल, कोच्ची में हुई नेशनल इंटर जोन के 400 मीटर इवेंट में सिल्वर, जूनियर नेशनल गेम्स बेंगलुरू के 800 मीटर इवेंट में गोल्ड और 1000 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। 1000 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड 2.31.23 का है जबकि उन्होंने 2.31.96 का समय लिया था। इसके अलावा गोवा में यूथ इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। बैंकॉक में हुई यूथ एशिया गेम्स में 6वीं पोजिशन हासिल की थी। अब तैयारी अगले साल होने जा रही यूथ वर्ल्ड गेम्स पर है।
पोलो ग्राउंड में चल रही जिला स्तरीय स्कूल गेम्स के दौरान बास्केटबॉल मुकाबले में गेंद बास्केट में डालने की कोशिश करती खिलाड़ी।
वाॅलीबाल में पटियाला-1 गर्ल्स पहले स्थान पर
भास्कर न्यूज| पटियाला