- Hindi News
- पटियाला पुलिस ने जवाब देने को मांगा एक महीना
पटियाला पुलिस ने जवाब देने को मांगा एक महीना
प्रेमवर्मा | पटियाला
हरियाणाकेशाहबाद स्थित गांव से उठाए रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे अशविंदर सिंह की गिरफ्तारी पटियाला के घनौर इलाके में दिखाने वाली सीआईए स्टाफ की टीम ने जवाब देने के लिए अदालत से एक महीने की मोहलत मांगी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पटियाला पुलिस को 10 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने की मंजूरी दी है।
अदालत द्वारा जवाब मांगने के लिए जारी किए नोटिस पर सीआईए स्टाफ को कोई अभी तक कोई जवाब नहीं सूझा, जिस वजह से पुलिस ने जांच जारी होने के नाम पर यह समय लिया है। यह मामला जज एमएमएस बेदी की अदालत में चल रहा है। अशविंदर सिंह के पिता सुरजीत सिंह ने कहा कि उनकी तरफ हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट शमशेर सिंह इस केस को लड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने समय मांगा है, जिसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
जमानत पर भी टालमटोल कर रही पुलिस
सुरजीत सिंह ने बताया कि बेटे की जमानत के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की हुई है, जहां पर 16 सितंबर की तारीख है। जमानत के लिए पुलिस लगातार जांच जारी होने के नाम पर तारीख आगे बढ़वा रही है लेकिन जांच क्या चल रही है, इस बारे में कुछ भी क्लियर नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस जानबूझ कर मामले को लटकाने के लिए तारीखें बढ़वा रही है।
यह था पूरा मामला
सुरजीत सिंह कहा कि पानीपत के थाना में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे और साल 1998 में खुद ही रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद वह शाहबाद में पैट्रोल पंप खोल बिजनेस करने लगे और धन तोड़ी में रिहायश कर ली। 22 मई की रात को उनके बेटे अशविंदर को सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस ने धन तोड़ी स्थित घर से उठाया था। अशविंदर पर 10 ग्राम स्मैक 1240 नशीली गोलियों सहित घनौर इलाके से गिरफ्तार किया जाना एफआईआर में दर्ज है। सुरजीत सिंह का आरोप है कि यह फर्जी केस बनाकर उसके बेटे पर नशे तस्करी का केस डाला है, जिसका पता शंभू टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है। इस फुटेज में पता चलता है कि पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार चुकी थी जबकि एफआईआर में उसके बाद का समय दर्ज है। इन आरोपों सबूतों पर सुरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।सीआईए स्टाफ के एसआई करनैल सिंह, एएसआई जोगिंदर सिंह, एएसआई गुलजार सिंह, हैड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह, साहिब सिंह, रंजीत सिंह, राजा सिंह, एसएसपी एचएस मान, एसपी कुरुक्षेत्र एसएचओ शाह