समागम में 2500 बहनों ने लिया भाग
समाना। संतनिरंकारी मंडल का महिला निरंकारी संत समागम बहन अमृतकौर कोटकपुरा की हजूरी में संपन्न हुआ। समागम में पटियाला जोन की 40 ब्रांचों की करीब 2500 बहनों ने भाग लिया। समागम के जोनल इंचार्ज अमरजीत सिंह ने अगुवाई की। अमृतकौर ने कहा कि मनुष्य का सही मार्गदर्शन करने के लिए निरंकार प्रभु सतगुरु रूप में धरती पर प्रकट होता है। जो समूह मानवता को ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके भक्ति मार्ग पर चलते हुए निरंकार प्रभु के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। मंच संचालन की भूमिका बहन निशा मुखिजा ने निभाई। बहन परमजीत कौर मोहाली ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह का महिला समागम कराने के लिए आभार जताया। यहां बहन राज, राजविंदर कौर, डिंपल चावला, उर्मिला, कंचन, सुरजीत कौर, सुरिंदर सिंह एडवोकेट, राम चंद, मनमोहन सिंह, गुरदेव सिंह काकूवाला, अशोक हसीजा और अजीत राम मौजूद रहे।