किसान 24 को करेंगे रोष मार्च
पटियाला| किसानोंने मांगें पूरी करवाने को 24 सितंबर को दिल्ली में रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया है। दर्शन सिंह डरोला ने बताया कि 23 सितंबर को किसान दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पहुंचेंगे। 24 को 10 बजे संसद भवन की ओर मार्च किया जाएगा। रास्ते में मार्च को पुलिस द्वारा रोका गया तो उसी जगह धरना लगाया जाएगा। यहां बलदेव सिंह, हरविंदर सिंह, मांगा राम, गुरमेल सिंह, ओम प्रकाश, सुरजन सिंह, अमर सिंह, महिंदर सिंह, तारा चंद, अजीत सिंह, लाभ सिंह, दल सिंह जसवंत सिंह मौजूद रहे।