पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बच्चों को मिलेगी सही बोलने की ट्रेनिंग\'

‘बच्चों को मिलेगी सही बोलने की ट्रेनिंग\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. वाणी स्कूल फाॅर हियरिंग इंपाॅवर्ड में एटिस्टिक स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित बच्चों के बौद्घिक विकास के लिए 10 लाख की लागत से विशेष यूनिट स्थापित होगी। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम ने जारी किया।

बाल भलाई काउंसिल जिला बाल भलाई काउंसिल के अफसरों के साथ मीटिंग में डीसी ने कहा कि बाल भलाई काउंसिल पंजाब के सहयोग से यह प्रोजेक्ट केन्द्र से मिली ग्रांट से पूरा होगा।

डीसी ने बताया कि प्रोजेक्ट में आॅटिस्टिक स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित 3 से 11 सालों के बच्चों के लिए विशेष ट्रेनिंग देगा। जिसमें बोलना, सुनना, मानसिक तनाव घटाना के अलावा डिजिटल आर्ट, फोटोग्राफरी सिखलाई शामिल हैं। फिलहाल प्रोजेक्ट एक साल के लिए शुरू किया जाएगा।