- Hindi News
- फिजिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलने के मामले में बोले एसडीएम, कहा मीटिंग में प्रिंसिपल क
फिजिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलने के मामले में बोले एसडीएम, कहा मीटिंग में प्रिंसिपल को बुलाकर होगी बात
इसकेबाद जत्थेबंदियों ने एसडीएम गुरपाल सिंह चहल के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि सोमवार को डीसी, एसएसपी और वीसी डाॅ. जसपाल सिंह के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें प्रिंसिपल जसवीर कौर को बुलाया जाएगा और स्टूडेंट्स की एडमिशन की बात होगी। वहीं स्टूडेंट्स परमजीत और नवजीत ने कहा कि सोमवार से उनके पेरेंट्स भी भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा डीएसओ के नुमाइंदे भी सोमवार से भूख हड़ताल पर जाएंगे।
फिजिकल कॉलेजमें भूख हड़ताल पर बैठी स्टूडेंट्स।
कल डीसी, वीसी की मीटिंग में होगी बात
भास्कर न्यूज |पटियाला
सरकारीफिजिकलकॉलेज में एमपीएड में एडमिशन मिल पाने को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स नवजीत कौर और परमजीत कौर की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कॉलेज प्रशासन से कोई भी स्टूडेंट्स से मिलने नहीं पहुंचा।
वहीं मामले को लेकर डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (डीएसओ), भारतीय किसान यूनियन, दोधी डेयरी यूनियन और भुल्लर भाईचारा ने प्रिंसिपल जसवीर कौर से बात की। डीएसओ प्रधान अमरजीत सिंह और आगू सतपाल बांगा ने बताया कि जब जत्थेबंदियों के नुमाइंदों ने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फैसला वीसी डाॅ. जसपाल सिंह ही कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले प्रिंसिपल का कहना था कि सीटें बढ़ाना यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र से ही बाहर है। वहीं वीसी ने पहले ही स्टूडेंट्स की एडमिशन के लिए मंजूरी दे दी है और डीन कॉलेजिज द्वारा लिखित में कॉलेज को दिया जा चुका है कि स्टूडेंट्स को एडमिशन दी जाए और सीटें यूनिवर्सिटी बढ़ा देगी। गौरतलब है कि कॉलेज में लेटरल एंट्रीज की ये दोनों स्टूडेंट्स को पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ. जसपाल सिंह की मंजूरी के बावजूद कॉलेज प्रिंसिपल एडमिशन नहीं दे रही हैं। इसे लेकर स्टूडेंट्स शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।