पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइयां किते वधाइयां किते से दर्शकों को खूब हंसाया

साइयां किते वधाइयां किते से दर्शकों को खूब हंसाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नटास के कराए थियेटर फेस्टिवल के दौरान मुख्य मेहमान गुरबाज सिंह अन्य।

पटियाला | समाजसेवक बीर दसौंधी राम की 35वीं बरसी पर नेशनल थियेटर आर्ट्स सोसायटी (नटास) ने \\\'बीर जी थियेटर फेस्टिवल\\\' का आयोजन किया। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग गर्ल्स इंस्टीट्यूट में पंजाबी हास राग रंग गीत संगीत पर आधारित दो नाटक \\\'इक विचारी मां-सरहदों पार\\\' और दूसरा \\\'साइयां किते वधाइयां किते \\\' पेश किया गया।

कोरियोग्राफर जगदीश कुमार, संगीत इंचार्ज कमल बैंस, अमन बैंस और वर्कशॉप सहायक इंद्रप्रीत सिंह ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चीफ मैनेजर गुरबाज सिंह ने शिरकत की। बीर दसौंधी राम के समाज सेवा, शिक्षा और गरीब, लाचार लावारिस लाशों की संभाल के किए प्रयासों और काम का जिक्र किया।

इंस्टीट्यूट प्रोफेसर अनिल खन्ना और नटास निर्देशक प्राण सभ्रवाल, कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन प्रधान अजनीश कुमार, वेद प्रकाश कपूर सुनीता सभ्रवाल मौजूद रहीं।