पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू के प्रेमी को पीट पीटकर मार डाला, चारों फरार

बहू के प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, चारों फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. गांवदौदड़ा में शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल परिवार ने उसके प्रेमी का पीट-पीटकर कत्ल कर दिया। वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुतािबक खड़क सिंह के सर्वजीत कौर के साथ लंबे समय से संबंध थे। इसको लेकर खड़क सिंह का सर्वजीत कौर के पति मक्खन सिंह के परिवार के साथ कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसको लेकर एक केस बुढलाडा कोर्ट में चल रहा था।

सर्वजीत का पति मक्खन सिंह, देवर हरमेश सिंह ससुर लाल सिंह शुक्रवार को पेशी से लौटे थे। घर पहुंचने के बाद मक्खन सिंह ने उससे चोरी रखा हुआ सर्वजीत का मोबाइल पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपनी प|ी को पीटना शुरू कर िदया। खड़क सिंह पहुंचा तो उस पर भी हमला कर िदया। जब इसका पता खड़क सिंह के भाई सतगुरु को चला तो वह हथियारबंद लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपी गंभीर जख्मी खड़क सिंह को छोड़ कर भाग गए। सतगुरु सिंह ने जख्मी भाई को सिविल अस्पताल बुढलाडा पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे पटियाला अस्पताल रैफर कर दिया। रास्ते में खड़क सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मक्खन सिंह, देवर हरमेश सिंह, ससुर लाल सिंह ताया ससुर भूरा सिंह पर केस दर्ज कर िलया।