पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी पर अंग्रेजी का बढ़ रहा प्रभाव: सुशील कुमार

हिंदी पर अंग्रेजी का बढ़ रहा प्रभाव: सुशील कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस: कविता से बताए समाज के रिश्ते

पटियालाकाॅलेजऑफ एजुकेशन में सारा एजुकेशन एंड सोशल सोसायटी ने हिंदी दिवस पर कविताएं, भाषण, स्किट और शब्द गायन किया। वनीता ने क्या रिश्ते बदलते हैं, कविता से आज के बदलते रिश्तों की बात की।

सुखजीत कौर ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है पर अभी तक इसको बनता सम्मान हासिल नहीं हुआ। बेअंत कौर ने जिंदगी क्या है, टॉपिक पर बोला। सुखचैन कौर ने हिंदी में हासरसी कविता पेश की। परवीना ने कविता हिंदी मेरी पहचान है से हिंदी के महत्व की बात की। रूबलप्रीत कौर, अकविंदर और हरप्रीत कौर ने हिंदी में कविता पेश की। यहां काॅलेज चेयरमैन सतीश गोयल, डायरेक्टर जगजीत सिंह, एमडी राकेश गोयल और प्रिंसिपल डाॅ. मनमीत ओबराए ने विचार रखे।

पटियाला काॅलेजऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस सेलिब्रेशन के दौरान गीत पेश करतीं स्टूडेंट्स।

विजेताओं का सम्मान

पटियाला। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दफ्तर में हिंदी पखवाड़ा मनाया। लिखित, गायन राज भाषा प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। लिखित में अंकुश सिंगला गायन में नेहा कौशल पहले स्थान पर रहीं। प्रबंधक अश्वनी ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया गया है। यहां मधु नरूला ने योगदान दिया।