पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवलव की पारी से अमृतसर ने बनाए 425 रन

शिवलव की पारी से अमृतसर ने बनाए 425 रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। शिवलवशर्मा की धमाकेदार 147 रनों और आरूष सभ्रवाल की 94 रनों की पारी से अमृतसर ने कटोच शील्ड ग्रुप के लिए पटियाला के खिलाफ 425 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रविवार को ध्रुव पांडव स्टेडियम में चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन 199 रन से आगे खेलते हुए अमृतसर ने 8 विकेट खोकर 425 रन बनाए। क्रीज पर डटे शिवलव ने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 17 चौके और 2 छक्के लगाकर 147 रन बनाए। शिवलव का कीमती विकेट हिमांशू चावला ने लिया। बल्लेबाज शरद लुंबा 21 रन पर राजविंदर सिंह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। आरूष सभ्रवाल 10 चौके और 1 छक्के से 94 रन बनाकर राजविंदर सिंह की गेंद पर बोल्ड हुए। मोहित हांडा ने 19 रन बनाए। सतबीर को 2 और चरनजीत सिंह को 10 रन पर सरबजीत लाड्डा ने पवेलियन लौटाया। विनय 13 और अश्विनी 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। सरबजीत ने 108 रन देकर 3, राजविंदर ने 125 रन देकर 3, हिमांशू ने 8 जीवनजोत ने 13 रन देकर 1 विकेट झटके।

ध्रुव पांडव स्टेडियम में कटोच शील्ड मैच के लिए शॉट लगाता अमृतसर का बल्लेबाज