- Hindi News
- विदेशियों ने बताए ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट के फंडे
विदेशियों ने बताए ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट के फंडे
पटियाला। स्टूडेंट्सके मैनेजमेंट स्किल्स को बढ़ाने और उन्हें ग्लोबल बिजनेस की चुनौतियों का सामना करने के बारे में मजबूत बनाने के इरादे से पीयू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में विदेशी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स पहुंचे। अमेरिका से फोर्ट मोटर कॉरपोरेशन डेट्राइट से अबी शराफ और वुड्स ग्रुप कंपनी होस्टन के सीनियर आईटी मैनेजर विजय प्रताप पहुंचे। जबकि फ्रैंकफर्ट यूनिवर्सिटी जर्मनी से डाॅ. अजीत सिंह ने अपने विचार दिए।
अबी शरीफ ने फोर्ड मोटर की सफलता की कहानी सुनाकर एमबीए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया। वहीं विजय प्रताप ने इनफॉर्मेशन और कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी में बड़े डेवलपमेंट्स के बारे में बताया। साथ ही इसके ग्लोबल बिजनेस के विकास और मैनेजिंग में रोल पर बात की। विजय प्रताप ने मैनेजिंग ग्लोबल बिजनेस में क्लाउड कंप्यूटिंग के रोल के बारे में भी बताया।
जर्मनी से डाॅ. अजीत सिंह ने बिजनेस मैनेजमेंट स्टडीज स्टूडेंट्स को सॉफ्ट स्किल्स और देश में ग्लोबल बिजनेस कल्चर के विकास की जरूरत पर बात की। डिपार्टमेंट हेड डाॅ. जीएस बत्तरा ने बताया कि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज बिलकिस यूनिवर्सिटी पेनसिलवेनिया यूएसए के साथ दो सालों से एमबीए ग्लोबल बिजनेस और एमबीए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम चला रहा है। ये स्कूल देश के अन्य बिजनेस मैनेजमेंट एजुकेशन से काफी बेहतर काम कर रहा है।