पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब चार दिन में मिल रही एक्स रे रिपोर्ट

अब चार दिन में मिल रही एक्स-रे रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिंदराअस्पतालके रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट ने बिना कोई इंतजाम के रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है। तोड़फोड़ के कारण मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। उनको एक्स-रे रिपोर्ट 2 से 4 दिन में मिल रही है। यहां एक एक्स-रे मशीन खराब है। छोटी मशीन से काम नहीं हो रहा है। इस समय सिर्फ एक मशीन सही काम कर रही है। इस मशीन से रोजाना 24 घंटे में 150 से 200 एक्स-रे होते हैं।

एक्स-रे की एक दूसरी मशीन वाॅर्ड-1 के साथ कमरे में लगाई गई है। यहां सिर्फ उन्हीं मरीजों के एक्स-रे होते हैं, जो पहले ही वाॅर्डों में एडमिट हैं। डेली 350 मरीजों में से करीब 150 को एक्स-रे के लिए प्राइवेट लैब जाना पड़ रहा है। सरकारी एक्स-रे फीस 100 जबकि निजी सेंटर की फीस 300 से 400 रुपए है। दूर से आने वाले मरीजों की एक्स-रे रिपोर्ट मिलने से डाॅक्टर उनका इलाज भी शुरू नहीं करा पाते हैं।

चारमशीनों पर होते थे 350 एक्स-रे : एक्स-रेडिपार्टमेंट में रोजाना 350 से अधिक एक्स-रे हाेते हैं। उस समय 4 एक्स-रे मशीनें थीं। दो घंटे में ही एक्स-रे रिपोर्ट मरीजों को मिल जाती थी, जिससे वह 2 बजे तक रिपोर्ट डाॅक्टर को दिखा सके। अब मरीज को कमरा नंबर 13 से 17 अौर 17 से 9 नंबर कमरे में चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मरीजों ने कहा कि 10 बजे से पहले एक्स-रे का काम शुरू नहीं होता।

एक्स-रे रूम के बाहर एक्स-रे करवाने वाले मरीजों की लगी भीड़।

पूरा दिन किया वेट

बहादुरगढ़के रोहित ने बताया कि बाइक से गिरने से पांव में फ्रैक्चर गया था। वीरवार सुबह वह अस्पताल पहुंचा तो डाॅक्टरों ने कहा कि एक्स-रे के बाद सही जांच हो पाएगी। उसका भाई इधर उधर भटकता रहा, उसे एक्स-रे रिपोर्ट नहीं मिल पाई।

पांच घंटे से इंतजार

सूलरके बबलू ने बताया कि उसकी टांग में चोट लग गई थी। आर्थो डिपार्टमेंट में चेकअप करवाया। डाॅक्टरों ने एक्स-रे के लिए भेजा। पांच घंटे बाद भी उसे रिपोर्ट नहीं मिल पाई। रिपोर्ट मिलने के कारण उसे कल फिर से अस्पताल आना पड़ेगा।

यहां तो रिपोर्ट मिलने में होती है काफी देरी

बख्शीवालासे इलाज कराने राजिंदरा पहुंची रूबी ने बताया कि पेट में पथरी है। डाॅक्टर ने मंगलवार को एक्स-रे के लिए कहा था। मंगलवार से शनिवार तक वह लगातार कमरा नंबर 13 27 के कई चक्कर काट चुकी है। अब तक रिपोर्ट नहीं मिली।

हेड बोले- परेशानी तो होती ही है

रेडियोलॉजीविभाग के हेड डाॅ. अमृतपाल