पटियाला |10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार डीसीपी सिटी-1 केसर सिंह के रीडर हवलदार सुखविंदर सिंह के घर से विजिलेंस को 50 हजार रुपए मिले थे। विजिलेंस ने सोमवार रात को उसके घर की तलाशी ली थी। इसके अलावा सोमवार को ही उसकी जेब से 20 हजार रुपए मिले थे। मंगलवार को विजिलेंस ने आरोपी हवलदार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस आरोपी हवलदार की नामी बेनामी संपत्ति की जांच में जुट गई है। बैंक खातों लॉकरों का पता लगाया जा रहा है। उसने कौन-कौन से बैंक में कितने रुपए रखे हैं।सोमवार रात को घर से मिले रुपयों की जांच भी विजिलेंस कर रही है, कि करंसी नामी है या बेनामी। गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी की जेब से 20 हजार रुपए मिले थे। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रंधीर सिंह सोढी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के खातों की जांच होगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने रिश्वत के लिए जो रुपए लिए हैं, उनमें किसका-किसका हिस्सा है।
(आरोपी सुखविंदर सिंह)