शहर में 7 जगहों पर बिकेंगे पटाखे
दशहरा,दीपावली के दौरान पाबंदी वाले पटाखे बनाने, बेचने और स्टॉक करने पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को जारी आदेश में डीसी वरुण रूजम ने जिले में भीड़वाले रिहायशी इलाकों में पटाखों के स्टॉक बेचने पर रोक लगाई है।
पटाखा बेचने के लिए शहर में 7 जगह तय की गई हैं। शहर में पोलो ग्राउंड की लोयर माल वाली चारदीवारी के साथ, पानी वाली टंकी त्रिपड़ी, भूपिंदरा रोड, वीर हकीकत राय ग्राउंड, बडूंगर रोड पर खाली ग्राउंड, अर्बन एस्टेट ग्राउंड एसएसटी नगर में ही पटाखें बेचे जा सकेंगे।
राजपुरा के झंडा ग्राउंड, निर्मल स्टेडियम का ग्राउंड, एनटीको एड स्कूल का ग्राउंड, नाभा में रिपुदमन काॅलेज ग्राउंड, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुराना सिनेमा, मैहस गेट, दुल्लदी गेट पुराना हाईकोर्ट वाला ग्राउंड, समाना में रामलीला ग्राउंड म्यूनिसिपल कमेटी, पातड़ा में पब्लिक गर्ल्स काॅलेज न्याल काॅलेज में ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। रात 10 से सुबह 6 बजे तक पटाखे चलाने पर पाबंदी होगी।