पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थायरॉयड, डायबिटीज की रिसर्च पर लेक्चर

थायरॉयड, डायबिटीज की रिसर्च पर लेक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकाॅलेजपटियाला के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट ने पंजाब चैप्टर की पहली पंजाब मेडिकल बायोकेमिस्ट सीएमई प्रोग्राम आयोजित कराया। सीएमई प्रोग्राम में मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. केडी सिंह ने मुख्य तौर पर शिरकत की जबकि आल इंडिया चैप्टर की प्रेसीडेंट और सीएमसी काॅलेज बायोकेमेस्ट्री महकमे की हेड डाॅ. जसविंदर कौर और पंजाब चैप्टर के प्रेसीडेंट डाॅ. कमल महिंदर देव सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

सीएमई की चेयरपर्सन डाॅ. गुरदीप कौर बेदी ने बताया कि बायोकेमेस्ट्री पंजाब चैप्टर का यह पहला सीएमई प्रोग्राम है। सीएमई में पंजाब से आए करीब 160 डाॅक्टरों में से थायरॉयड और डायबिटीज पर शोध के 5 लेक्चर आयोजित किए गए। इन्हीं बीमारियों से संबंधित 16 पोस्टर भी जारी किए गए। डाॅ. बेदी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं थायरॉयड के शिकार हैं। सीएमई के दौरान पंजाब मेडिकल बायोकेमिस्ट की एक वेबसाइट भी लाॅन्च की गई। डाॅ. बेदी ने बताया कि वेबसाइट में विभिन्न काॅलेजों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सीएमई प्रोग्राम, नई रिसर्च, एसोसिएशन के नए रूल के बारे में अपडेट किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से अलग अलग स्टेटों में बैठे डाॅक्टरों को पूरी जानकारी मिलती रहेगी। सीएमई में प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेज बायोकेमेस्ट्री महकमे के डाॅक्टर मौजूद रहे। मेडिकल काॅलेज में काम करने वाले सुलभ इंचार्ज एके झा को तीसरी बार वेस्ट वर्कर कैटेगरी में अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवाॅर्ड उन्हें बायोकेमेस्ट्री महकमे की हेड डाॅ. गुरदीप कौर बेदी ने दिया।

सीएमई प्रोग्राम के दौरान प्रिंसिपल डाॅ. केडी सिंह लेक्चर देते हुए।