पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइस मिलर्स के प्रधान बने गुरदीप

राइस मिलर्स के प्रधान बने गुरदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदीपसिंहचीमा को पांचवीं बार सर्वसम्मति से पटियाला राइस मिलर्स एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। यहां फेडरेशन ऑफ आल इंडिया राइस एसोसिएशन पंजाब राइस एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैणी के नेतृत्व में जनरल हाउस में शंभू शैलर मालिकों ने हिस्सा लिया। चीमा को प्रधान चुनने के साथ बाकी बॉडी चुनने का अधिकार उनको सौंपा गया।

चीमा ने विश्वास दिलाया कि वो आने वाले धान के सीजन में सरकार की पॉलिसी के मुताबिक शैलरों को धान की बराबर बांट की जाएगी। डिपोज में बराबर की जगह दी जाएगी। किसी भी खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने शैलर मालिकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यहां हाउस ने फैसला भी किया कि सभी शैलर मालिक एफसीआई की नाजायज रिश्वत का विरोध करेंगे। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मीटिंग में छज्जू राम सोफ्तंदर कुमार टीनू, नरेश कुमार सनौर, कुलवंत राय, अमरजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, दिलबाग सिंह, राकेश बांसल, जसविंदर राणा मौजूद रहे।

पटियाला राइस मिलर्स एसोसिएशन का प्रधान बनने पर चीमा को सम्मानित करते हुए।