पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीनएजर स्टूडेंट्स के कटेंगे चालान

टीनएजर स्टूडेंट्स के कटेंगे चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। स्कूल में व्हीकल लेकर आने वाले अंडर एज स्टूडेंट्स पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने स्कूल मैनेजमेंट को नोटिस दिया है। मैनेजमेंट को स्कूल में कम उम्र के स्टूडेंट्स के व्हीकल लाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस हर बार स्कूल प्रबंधकों को लेटर जारी करती है, इस बार अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में है। चार दिन बाद यदि स्कूल में इन अंडर एज स्टूडेंट्स का आना नहीं बंद हुआ तो छुट्टी के समय इन स्टूडेंट्स के चालान काटेगी।
ट्रैफिक अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स को जागरूक करने ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है। अभी तक उम्मीद के अनुसार डिपार्टमेंट को पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला है। शहर के बिजी इलाके में बने डीएवी बुड्डा दल पब्लिक स्कूल ट्रैफिक समस्या बढ़ाने में लिस्ट में सबसे उनपर है।
दोएएसआई चार कांस्टेबल होंगे तैनात : चारदिन का समय खत्म होने के बाद चेतावनी के तौर पर बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल डीएवी के बाहर दो एएसआई चार कांस्टेबल की डयूटी लगाएंगे। वजह यह है कि अंडर एज स्टूडेंट बिना लाइसेंस बिना हेलमेट नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मुलाजिम अंडर एज ड्राइवरों के चालान काटेंगे और दस्तावेज होने पर व्हीकल को बंद भी किया जाएगा।

कई बार लेटर भेजा, अब कार्रवाई होगी: डीएसपी
डीएसपीट्रैफिक अजिंदर सिंह ने कहा कि स्कूलों को ट्रैफिक नियमों अंडर एज ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए लेटर लिखा है। इस बार भी नोटिस दे चुके हैं, अब तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। डीएवी स्कूल का रोड कट भी बंद कर चुके हैं ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या रहे। कट बंद होने से स्कूल स्टूडेंट्स द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ना आसान होगा।
स्कूल मैनेजमेंट से की खुद रोक की अपील
- ट्रैफिक पुलिस अंडर एज ड्राइविंग को लेकर सख्त, शहर के तीन स्कूलों को भेजा नोटिस।
(बिना हेलमेट पहने स्कूल में छुट्‌टी होने के बाद स्कूटी पर जाती हुईं स्टूडेंट्स। )