पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफ्रेशर कोर्स करो फिर बनेगा हैवी लाइसेंस

रिफ्रेशर कोर्स करो फिर बनेगा हैवी लाइसेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। सड़क हादसे कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट हैवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को ट्रैफिक नियम वाहन चलाने के बाबत दो दिन का रिफ्रेश कोर्स कराएगा। जो ड्राइवर या व्यक्ति यह कोर्स नहीं करेगा उसका हैवी लाइसेंस नहीं बनेगा। जिनका लाइसेंस बना है, उसे रिन्यू नहीं किया जाएगा। महकमे ने हैवी व्हीकल ड्राइवरों के लिए यह कोर्स कंपल्सरी कर दिया है।
कोर्स प्रिंसिपल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्किल्स माहुआणा जिला मुक्तसर से होगा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के स्टेट कमिश्‍नर ने डीटीओ ऑफिस को लेटर भेजकर नियमों को जल्द लागू करने का आदेश जारी किया है।
दफ्तर के मुलाजिमों ने हैवी लाइसेंस बनाने का काम बिना ट्रेनिंग के बंद कर दिया है।

10जिलाें को जारी किया गया आदेश : स्टेट कमिश्‍नर से जारी आदेश का लेटर पटियाला समेत संगरूर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट को भेजा गया है। 5 दिसंबर को जारी लेटर में इन जिलाें के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि बिना ट्रेनिंग के किसी भी व्यक्ति का हैवी लाइसेंस तो बनाया जाए और ही कोई हैवी लाइसेंस रिन्यू किया जाएगा। जिस व्यक्ति के पास दो दिन के रिफ्रेशर कोर्स का सर्टिफिकेट होगा, उसका नया हैवी लाइसेंस बनेगा या रिन्यू हो सकेगा।

कोर्समें दी जाएगी ट्रैफिक रूल्स की जानकारी : हैवी व्हीकल ड्राइवरों को दो दिन का रिफ्रेशर कोर्स कराने का जिम्मा ट्रांसपोर्ट महकमे ने प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। कंपनी ड्राइवरों को सही ढंग से गाड़ी चलाने की जानकारी देगी।

इसके अलावा ड्राइवरों को ट्रैफिक नियम की पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे पहले जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर में हैवी लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ प्राइवेट ट्रेनिंग स्कूल का सर्टिफिकेट लगाने से हैवी लाइसेंस बन जाता था।

कोर्स बिना लाइसेंस नहीं बनेगा: एडीटीओ
एडीटीओकुलवंत राय गर्ग ने कहा कि रिफ्रेश कोर्स से हैवी व्हीकल ड्राइवरों को फायदा होगा। उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी होगी। इस समय ज्यादातर हादसों का कारण ट्रैफिक नियम की जानकारी होना होता है। नियम को लागू कर दिया गया है। कोर्स बिना हैवी लाइसेंस नहीं बनेगा।
- बिना कोर्स के लाइसेंस का रिन्यूअल भी नहीं।
- प्रिंसिपल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्किल्स माहुआणा जिला मुक्तसर से होगा दो दिन का कोर्स