अमृतसर- हिंदी, सामाजिक विषयों को चयनित बनाने का विरोध
पंजाब सरकार की ओर से हिंदी और सामाजिक विषयों को चयनित घोषित करने पर टीचर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। टीचर्स एकता कमेटी पंजाब के कन्वीनर भुपिंदर सिंह वड़ैच, जर्मनजीत सिंह, विक्रमदेव सिंह पटियाला, दविंदर सिंह, नवदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, राम भजन, नछत्तर सिंह, अमरजीत शास्त्री, सुखराज सिंह और अश्वनी अवस्थी ने कहा कि स्कूलों के अंदर वोकेशनल शिक्षा के तहत हिंदी और सामाजिक शिक्षा को जरूरी विषयों से चयनित घोषित कर शिक्षा के स्तर को नीचा किया जा रहा है। वोकेशनल शिक्षा देने के लिए टीचर्स को निजी कंपनी के हवाले कर पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण करने की राह पर चल पड़ी है।