फर्जी दस्तावेज पर लोन करवा रहा अकाली नेता अमरीक गिरफ्तार
कोर्ट ने सरपंच समेत गिरोह के 8 आरोपियों का लिया पुलिस रिमांड
फर्जीदस्तावेज पर लोन करवा रहे अकाली नेता डीलवाल निवासी अमरीक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को समाना चुंगी के पास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके सभी साथियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
शनिवार को पुलिस ने अमरीक समेत उसके गिरफ्तार 7 साथियों को कोर्ट में पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीप्ति गोयल से आरोपियों के 5 दिन की रिमांड की मांग की थी। जज के सामने शीला देवी, ठाकुर थापर, दीपांशु, विनीता, समीर, अमरीक सिंह निवासी गुरबख्श कॉलोनी, जय सिंह और अमरीक सिंह सरपंच निवासी गांव डीलवाल को पेश किया। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने कोर्ट में बताया कि आरोपियों से पूछताछ करनी है, इसलिए रिमांड दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों का 16 तारीख तक का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया। गिरोह का खुलासा लोन देने वाली कंपनी की जांच के बाद हुआ था।