परमिशन बगैर छुट्टी वाले दिन होता काम
डीटीओदफ्तर के कंप्यूटर रूम में काम करने वाले स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारी बिना परमिशन के छुट्टी वाले दिन दफ्तर में काम करते हैं। इसके बारे में दफ्तर के क्लर्क या फिर किसी अधिकारी को पता तक नहीं होता है। इनके पास डीटीओ का कोई लिखा पत्र भी नहीं है जिसमें दफ्तरी समय के बाद या छुट्टी वाले दिन काम करने को कहा गया हो। बिना किसी अधिकारी की इजाजत के छुट्टी वाले दिन दफ्तर खोला जाता है।
लंबे समय से डीटीओ दफ्तर में एजेंटों पर पाबंदी लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंप्यूटर रूम कर्मचारी पेडिंग काम निपटाने का बहाना बनाकर रात को या फिर छुट्टी वाले दिन एजेंटों का काम करते हैं।
क्लर्कोंने कहा कि उनको जानकारी नहीं : पक्कालाइसेंस बनाने वाले क्लर्क हरविंदर सिंह से जब शुक्रवार को कंप्यूटर रूम कर्मियों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले पर बात की तो उन्होंने जानकारी होने की बात की।
लर्निंग लाइसेंस की सीट पर काम करने वाले क्लर्क धर्मवीर ने मामले की जानकारी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी क्लर्क इन्हें दफ्तरी समय के बाद काम करने को नहीं कहता। लाइसेंस रिन्यू कराने की सीट पर काम करने वाले क्लर्क संपूर्ण सिंह को भी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के दफ्तरी समय के बाद काम करने का कोई लिखित आदेश नहीं है।
^अब किसी भी कर्मचारी को दफ्तरी समय के बाद दफ्तर में नहीं बैठने दिया जाएगा। चाहे वह सरकारी हो या फिर स्मार्ट चिप कंपनी का हो। उन्होंने कहा अगर कोई कंप्यूटर कर्मचारी गलत काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उसे नौकरी से निकाला भी जा सकता है। -एडीटीओकुलवंत राय गर्ग