पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाका देख फरार ड्राइवर की गाड़ी से पुलिस को मिली 24 पेटी शराब

नाका देख फरार ड्राइवर की गाड़ी से पुलिस को मिली 24 पेटी शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौरीगेट पुलिस ने सरहंदी गेट पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 24 पेटी देशी शराब जब्त की है। एएसआई तजिंदर सिंह के साथ पुलिस पार्टी ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वहां नाका लगा रखा था। पुलिस पार्टी को देखकर एक कार ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में पुलिस पार्टी ने कार से पंजाब मार्का बीस और हरियाणा मार्का चार पेटियां रसीला संतरा शराब जब्त की। गाड़ी के दस्तावेज की जांच के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में एक्साइज एक्ट के तहत मनजिंदर सिंह निवासी बहादुरगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बहादुरगढ़ निवासी मनजिंदर के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं...