केजरीवाल का पुतला फूंका
पटियाला। भाजपानेता अजय गोयल के नेतृत्व में मेंबरों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर नारेबाजी की। गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केजरीवाल के पंजाब दौरे का विरोध किया जाएगा। यहां महमूद सलमानी , भूपिंदर मैडी बब्बू, अनुराग शर्मा, रूबल, संदीप संजू, विक्रमजीत मौजूद रहे।