पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी शुरू

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। शिवशक्ति सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरबख्श कॉलोनी स्थित श्री महादेव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की अगुवाई समिति अध्यक्ष राज कुमार शर्मा चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला ने की। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी और समिति द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26वीं विशाल शोभा यात्रा का आरंभ 5 मार्च को श्री महादेव मंदिर से होगा। उन्होंने सभी श्रृद्धालुओं को प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की। इस मौके डिप्टी चेयरमैन शिव शर्मा, अरूण शर्मा, महेश चंद तिवाड़ी, राकेश कपिला, विशाल मित्तल, चंद्र मोहन साही, कमलजीत, चरनजीत शर्मा, सतीश सिंगला समिति सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...