पहले खालसा क्रिकेट कप को लेकर चर्चा
पटियाला | शहीदभाई मनी सिंह जी स्टडी सर्किल पटियाला द्वारा युवक सेवा क्लब के खेल स्टेडियम गांव चैरा में करवाये जा रहे खालसा क्रिकेट कप पटियाला की तैयारियों संबंधी बैठक हुई।
जिसमें पहले खालसा क्रिकेट टूर्नामेंट संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रबंधकों ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की विरसा संभाल मुहिम के तहत करवाया जा रहा यह पहला खालसा क्रिकेट कप पटियाला श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वे गुरु पर्व को समर्पित है। जिसमें देश की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 14 से 21 फरवरी तक करवाये जा रहे खेल टूर्नामेंट में सिर्फ सिख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजीत खालसा नागपुर, बाबा बंदा सिंह बहादुर क्लब राजौरी, शेर-ए-पंजाब पटियाला, शार्क चंडीगढ़, बाबा बुड्ढा दल, दबंग दिल्ली, श्री गुरु गोबिंद स्टडी सर्किल लुधियाना, शेर दिल कश्मीर, खालसा- ग्प्, शहीद ऊधम सिंह सुनाम, जुनियर खालसा जम्मू, ओपन लाइन्स-राजपुरा आदि टीमें शामिल हैं।