- Hindi News
- रंजिश के चलते सनौर में दो गुट भिड़े, पांच जख्मी
रंजिश के चलते सनौर में दो गुट भिड़े, पांच जख्मी
पटियाला। पुरानीरंजिश के चलते सनौर में रविवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए, जिन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों की पहचान हरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह और हरमीत सिंह दूसरे गुट में जगसीर सिंह और वरिंदर सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में एडमिट हुए दोनों गुटों के बीच इमरजेंसी में ही दोबारा झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड से भी हाथापाई हो गई। वरिंदर के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं और उसने कहा कि आरोपियों ने उस पर लाठियों और तलवारों से हमला किया था। वहीं हरप्रीत ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उस पर घूरने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। घटना के अनुसार रविवार रात सनौर इलाके में दोनों गुट एक-दूसरे को घूरने का आरोप लगाकर भिड़ गए जबकि दोनों में पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी। मामले की जांच हवलदार जसमेर सिंह को जांच सौंपी गई है।