पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कंपीटिशन

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पीयूके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल एसके निर्मल गोयल के नेतृत्व में विश्व शांति दिवस के मौके पर स्पेशल सेमिनार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। प्रिंसिपल ने शांति के रास्ते पर चलने वालों की महत्ता के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि विश्व शांति को लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यक्तिगत लेबल पर य|ों की जरूरत है। स्टूडेंट हरशिंदर कौर ने शांति विषय पर कविता पेश की। डीएवी पब्लिक स्कूल भूपिंदरा रोड पर शांति दिवस मनाया गया। राजिंदरा अस्पताल में कैंसर रोग ग्रस्त मरीजों के साथ सहानुभूति बांटते हुए उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खाने पीने की चीजें भेंट की गई। साइंस डिपार्टमेंट की अध्यक्षा अनीता कटारिया ने कैंसर पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन पेश की। स्कूल प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने बच्चों को विश्व शांति की महत्ता के बारे में बताया।

पीयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराई गई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स।